शरीर में दिखें ये 5 संकेत तो समझें कि बढ़ा हुआ है आपका ब्लड शुगर लेवल

शरीर में दिखें ये 5 संकेत तो समझें कि बढ़ा हुआ है आपका ब्लड शुगर लेवल

सेहतराग टीम

ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे कंट्रोल में रखा जाए। पर जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें तो जरूर ध्यान देना चाहिए। अब यह भी जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है ताकि आप समय रहते डॉक्टर को दिखा सकें और सलाह लें। हालांकि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने शरीर में कुछ लक्षण या संकेत दिखते हैं। अगर आपको भी शरीर में ये 5 संकेत दिखें तो समझें कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है।

पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं अरबी के पत्ते, दूर होते हैं कई अन्य रोग

1- शुगर पीड़ितों को बार-बार पेशाब महसूस होती है। इससे बचने के लिए अगर आप पानी कम पीएंगे तब भी यह दिक्कत आएगी। उलटा इससे आपको डिहाइड्रेशन भी हो जाता है। बेहतर है कि पानी खूब पीएं। डॉक्टर से सलाह लेकर प्रापर इलाज कराए।

2- जिनकी शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, उन्हें प्यास भी खूब लगती है। हालांकि पानी खूब पीना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा पी लेने से हार्ट और किडनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। असल में हम जितना ज्यादा पानी पीएंगे, हमारी किडनी को उतना ही अधिक मात्रा में इसे फिल्टर करना पड़ेगा। इससे किडनी का काम बढ़ जाता है।

3- अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है और बहुत जल्द थक जाते हैं तो फौरन ब्लड शुगर की जांच कराइए। यह संकेत शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने का हो सकता है। कमजोरी लंबे समय तक बनी रही तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाइए।

4- शुगर लेवल के बढ़ने पर शरीर के कुछ हिस्सों में सुन्नता महसूस हो सकती है। अगर ऐसा लक्षण दिखे तो यह इस बात का संकेत है कि आपका शुगर लेवल बढ़ गया है। यह खतरनाक होता है। ऐसे में तुरंत ऐहतियात बरतना शुरू करिए और डॉक्टर की सलाह से अपनी दिनचर्या में बदलाव लाइए।

5- अगर आपको काम करते-करते कभी आंखों के सामने अंधेरा छा जाने या कम दिखने की स्थिति पता चलती है तब भी सावधान हो जाइए। यह भी ब्लड शुगर बढ़ने की ओर इशारा है। डॉक्टर को इसके बारे में बताइए और उनसे सलाह लेकर अपना इलाज कराइए।

कुछ चीजें अपनाकर आप ब्लड शुगर और डायबिटिज को नियंत्रित कर सकते हैं। जैसे खाने में दालचीनी का प्रयोग करने, बादाम, लहसुन, अखरोट और हल्दी का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर लेवल संतुलित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिरका खाने से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें-

त्वचा पर दिखने वाले इन डायबिटीज के लक्षणों को हल्के में न लें, हो सकती है परेशानी

सुबह उठने पर होती हैं ये समस्याएं तो डॉक्टर को दिखाएं, डायबिटीज की हो सकती है संभावना

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।